Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली के मायापुरी में स्टील कटिंग फैक्ट्री में आग का तांडव, बुलानी पड़ी दमकल की 18 गाड़ियां

Mayapuri steel-cutting factory fire

Mayapuri steel-cutting factory fire

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मायापुरी में स्टील कटिंग एवं पैकिंग सामग्री बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने के मामला सामने आया है। कुछ ही मिनटों में आग पहली और दूसरी मंजिल पर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, यह इमारत बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और दो मंजिलों वाली है, जो कि लगभग 500 वर्ग गज क्षेत्र में बनी हुई है। इसमें कुछ हिस्से अस्थायी तथा कुछ स्थायी निर्माण के हैं।

आग की तीव्रता के कारण भवन का कुछ हिस्सा भी ढह गया। आग बुझाने के लिए दमकल की 18 गाड़ियां बुलानी पड़ी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग के लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version