Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार के सर्विस सेंटर में लगी आग, आसपास के घरों को कराया गया खाली

July 25, 2024

कार के सर्विस सेंटर में लगी आग, आसपास के घरों को कराया गया खाली

पटना। बिहार में राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह हुंडई के सर्विस सेंटर में आग लगने से लाखो रूपये की गाड़ी जलकर नष्ट हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दानापुर-खगौल रोड स्थित हुंडई के सर्विस सेंटर में अचानक आग लग गयी। इस घटना में कई गाड़यिां जलकर नष्ट हो गयी। घटना की सूचना के बाद अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूत्रों ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। आसपास के घरों को खाली करवा दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें