Site icon Dainik Savera Times

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान लगी आग, पुजारी सहित 13 लोग झुलसे

मध्य प्रदेश के उज्जैन से भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। बताते चले कि उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में आज सुबह भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल उड़ाने की वजह से आग भड़की। इसमें पुजारी सहित 13 लोग झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार आग उस समय लगी जब धुलेंडी पर्व मनाने के दौरान रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान पुजारी कपूर से महाकाल की आरती भी कर रहे थे। अचानक आज भड़की और ऊपर लगे फ्लैक्स को अपनी चपेट में ले लिया।

इसी फ्लेक्स का जलता हुआ हिस्सा नीचे आ गिरा। जिससे आग की चपेट में आकर पुजारी और सेवक झुलस गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। छह पुजारी और सेवको को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। इसी के साथ आपको बता दें कि इस घटना के दौरान सीएम मोहन यादव के बेटे और बेटी भी मंदिर में मौजूद थे, दोनों सुरक्षित हैं।

Exit mobile version