Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, दिल्ली से जा रही थी जैसलमेर

February 8, 2026

स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, दिल्ली से जा रही थी जैसलमेर

नेशनल डेस्क: राजस्थान के जैसलमेर में रविवार को एक चलती ट्रेन में आग लग गई, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, रेलवे अधिकारियों की सूझबूझ से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस दिल्ली से जैसलमेर जा रही थी और उसके एक कोच के नीचे आग लग गई। यह हादसा जैसलमेर के जेठा चंदन रेलवे स्टेशन के पास हुआ। अधिकारियों के अनुसार, लोको पायलट ने समय रहते खतरे को भांप लिया और ट्रेन को तुरंत सुरक्षित स्थान पर रोक दिया।

ट्रेन रुकते ही रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। फायर एक्सटिंग्विशर और उपलब्ध संसाधनों से कुछ ही देर में आग पर काबू पर लिया गया, जिससे अफरा-तरफी वाली स्थिति कुछ ही देर में सामान्य हो गई।

रेलवे अधिकारियों ने साफ किया है कि इस हादसे में किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग बुझने के बाद ट्रेन को दोबारा अच्छी तरह से चेक किया गया और जैसलमेर के लिए रवाना किया गया। फिलहाल अभी आग लगने के कारण के बारे में पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है।

Video: पुलवामा: कोल्ड स्टोरेज बना सेब उत्पादकों की ताक़त, फरवरी में दाम स्थिर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें