Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोलकाता में कपड़ों के गोदाम में लगी आग

November 25, 2023

कोलकाता में कपड़ों के गोदाम में लगी आग

कोलकाता: कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में शनिवार को कपड़ों के एक गोदाम में आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉटन स्ट्रीट पर लगी आग में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।उन्होंने बताया कि दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी के अनुसार, शहर में कारोबार का केंद्र माने जाने वाले बड़ाबाजार की कॉटन स्ट्रीट पर दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर एक इमारत की चौथी मंजिल पर आग लग गई थी जो साड़ी का गोदाम था। उन्होंने बताया कि आग पर दोपहर साढ़े तीन बजे तक काबू पा लिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें