Site icon Dainik Savera Times

ओडिशा के अस्पताल में आग लगी, कोई हताहत नहीं

भुवनेश्वर: ओडिशा के बालासोर जिले में सोमवार को एक सरकारी अस्पताल में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी के अनुसार, फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एयर कंडीशनर में शॉर्ट र्शिकट होने से आग लगने का संदेह है।

आग लगने की घटना नौ बजकर करीब 40 मिनट पर हुई और इस पर काबू पाने के लिए एक अग्निशमन वाहन को भेजा गया। अधिकारी ने कहा, “कीमोथेरेपी वार्ड की पहली मंजिल पर एक एसी कंप्रेसर में आग लगी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।”

Exit mobile version