Site icon Dainik Savera Times

Tatanagar-Ernakulam Express के दो डिब्बों में लगी आग, 1 की मौत, मचा हड़कंप

Tatanagar-Ernakulam Express fire

Tatanagar-Ernakulam Express fire

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के यलमंचिली इलाके में सोमवार तड़के टाटा से एर्नाकुलम जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोचों में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग बी1 और एम2 कोच में लगी, जो देखते ही देखते भयानक रूप ले गई। हालांकि समय रहते कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दोनों कोच पूरी तरह जलकर राख हो गए।

यह घटना रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर दमकल विभाग की टीमें भी पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें: Today’s Weather 29 Dec 2025: नए साल से पहले इन 12 राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट, शीतलहर और घने कोहरे का होगा डबल अटैक

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें रात करीब 12:45 बजे मिली थी। आग लगने के समय बी1 कोच में 82 यात्री और एम2 कोच में 76 यात्री सवार थे। दुर्भाग्यवश बी1 कोच से एक यात्री का शव बरामद किया गया है, जबकि बाकी यात्री किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि दोनों कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में हताहतों की वास्तविक संख्या और आग की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे और पुलिस की टीमें हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: Today’s horoscope 29 Dec 2025: कुंभ राशि वालों को तनाव तो मीन वालों को नौकरी में पदोन्नति, जानें अन्य राशियों का हाल

Exit mobile version