Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

 गद्दा बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, जिंदा जले 6 मजदूर, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां  

September 22, 2024

 गद्दा बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, जिंदा जले 6 मजदूर, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां  
कानपुर : कानपुर देहात जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र में गद्दा बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लगने की घटना सामने आयी है। आपको बता दे कि इस हादसे में कुल छह मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। आग के दौरान गैस सिलेंडरों में धमाके से आसपास के इलाकों में लोग सहम गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि यह घटना शनिवार की है। उन्होंने बताया कि रनिया के खानपुर खड़ंजा रोड पर शनिवार को आरपी पॉली प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसके कारण एलपीजी गैस सिलेंडर से फैक्टरी में विस्फोट हो गया और छत ढह गई।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां 
उन्होंने बताया कि फैक्टरी के निदेशक शिशिर गर्ग ने दमकल केंद्र को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर ही दमकल विभाग की गाड़ियां भेजी गयी। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मियों ने शनिवार को तीन किशोर मजदूरों के पूरी तरह से जले हुए शव बरामद किए।
मृतको की हुई पहचान 
उन्होंने बताया कि देर शाम को अमित नाम के एक मजदूर ने लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि अजीत और विशाल ने लखनऊ के एसजीपीजीआई में अंतिम सांस ली। एसपी ने बताया कि मनोज , प्रियांशु और लव-कुश अभी तक लापता हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे लोगों को लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मजदूरों को उनकी गंभीर स्थिति के बाद लखनऊ के एसजीपीजीआई में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फैक्टरी के तीनों निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें