Site icon Dainik Savera Times

फार्मा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, 5 घायल, 10 फंसे

रायगढ़ः महाराष्ट्र के महाड एमआईडीसी में एक फार्मास्युटिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को विस्फोट के बाद लगी भीषण आग में कम से कम 5 लोग घायल हो गए और 10 अन्य फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। महाड एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, ’सुबह करीब 11 बजे जोरदार धमाका हुआ और फिर ब्लूजेट हेल्थकेयर लिमिटेड के कारखाने के परिसर से धुआं का गुब्बार उठता देखा गया।’

आग पर काबू पाने के लिए कम से कम चार दमकल गाड़ियां और पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचे और कम से कम पांच घायल पीड़ितों को बाहर निकाला गया। अन्य 10 लोगों के अभी भी जलते हुए परिसर में फंसे होने की आशंका है, जहां शुक्रवार को चार दर्जन से अधिक कर्मचारी डयूटी पर थे, हालांकि नवी मुंबई में पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि, संदिग्ध गैस रिसाव के कारण विस्फोट और आग लग सकती है, जिससे अफरा-तफरी मच गई और आग की लपटें फैक्ट्री परिसर के भीतर अन्य इकाइयों में फैलने लगीं। पांच घायलों में से दो की हालत स्थिर है और तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है, महाड ग्रामीण अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।

Exit mobile version