Site icon Dainik Savera Times

इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली : दिल्ली से इस समय एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की बड़ी खबर सामने आ रही है। यह आग दिल्ली के सेक्टर 5 स्थित बवाना इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मशक्कत कर रहीं हैं। फ़िलहाल आग बुझाने का काम जारी है।

बता दें कि फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान बनाया जाता है। आग फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर लगी है। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के अंदर किसी के फंसे होने की आशंका नहीं है।

Exit mobile version