Site icon Dainik Savera Times

दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन दौरान जनरेटर में लगी आग, कई बच्चे झुलसे

सताराः महाराष्ट्र के सतारा जिले में दशहरा के दिन देवी दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा के दौरान जनरेटर में आग लग गई जिससे 9 बच्चे झुलस गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों की हालत स्थिर है। यह घटना मशहूर हिल स्टेशन महाबलेश्वर के कोली आली इलाके में मंगलवार शाम को हुई। पुलिस के अनुसार, जनरेटर उस वाहन पर रखा हुआ था जिस पर देवी दुर्गा की मूíत को विसजर्न के लिए लेकर जाया जा रहा था।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बड़ी खबर: पुल से नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की…

महाबलेश्वर थाने के एक अधिकारी ने कहा, जनरेटर के ज्यादा गर्म हो जाने से उसमें आग लग गई। पास ही पेट्रोल का कनस्तर रखा था जिससे आग बढ़ गई। इस दौरान वाहन पर बैठे नौ बच्चे झुलस गए। बच्चों को तुरंत सतारा और पुणो के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक समीर शेख ने बताया कि बच्चों की हालत स्थिर है और उनका अलग-अगल अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः हाईवे पर एक साथ टकराए 158 वाहन, कई लोगों की हुई मौत, 25 घायल

Exit mobile version