Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुखर्जी नगर पीजी में लगी आग, सभी को सुरक्षित निकाला गया: दमकल अधिकारी

September 27, 2023

मुखर्जी नगर पीजी में लगी आग, सभी को सुरक्षित निकाला गया: दमकल अधिकारी

नयी दिल्ली: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक अपार्टमेंट में महिलाओं के ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) केंद्र में बुधवार शाम को आग लग गई और दमकलर्किमयों ने चार साल की एक बच्ची समेत 35 लोगों को उसमें से सुरक्षित बाहर निकाला।अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बच्ची समेत पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग ने 20 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी थीं लेकिन वहां भीड़भाड़ अधिक होने तथा सकरी गलियां होने के कारण केवल आठ ही घटनास्थल पर पहुंच सकीं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।अग्निशमन विभाग के अनुसार, उसे शाम सात बजकर 47 मिनट पर सिग्नेचर अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली और उसने दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा। दिल्ली के मुख्य अग्निशमन सेवा अधिकारी अतुल गर्ग ने ‘ कहा, ‘‘हालात नियंत्रण में हैं तथा कोई हताहत नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। वहां लगभग 35 लड़कियां थीं और सभी सुरक्षित हैं।’’ उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि आग सीढ़ी के पास लगे मीटर बोर्ड से शुरू हुई और ऊपरी मंजिल तक फैल गई। उन्होंने कहा कि इमारत में भूतल और तीन मंजिलें और हैंइस पीजी की एक छात्र ने कहा कि जब यह हादसा हुआ तब वह बाहर थी। उसने कहा, ‘‘हमने देखा कि ऊपर के तलों से धुंआ निकल रहा है। अंदर फंसी लड़कियां नजदीक की बिंिल्डग की सीढिय़ों से नीचे आ रही हैं। भूतल पर लकड़ी के सामान रखे हैं। ’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें