Site icon Dainik Savera Times

नोएडा के Logix Mall में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हादसा

नोएडा। नोएडा के लॉजिक्स मॉल में आग लग गई है। आग लगने के कारण मॉल के अंदर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में लोगों को बाहर निकाला गया। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है जो आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की यह घटना हुई है।
नोएडा के सेक्टर-24 थाना इलाके में बने लाजिक्स मॉल में शुक्रवार को आग लग गई। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ही आग लगी है और मॉल के अंदर काफी ज्यादा धुआं हो गया था। जिसके कारण लोगों को सांस लेने में भी काफी दिक्कत हो रही थी।

मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी और अन्य लोगों ने सभी को मॉल के बाहर निकाला और उसके बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुट गए। इस घटना में फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। मौके पर मौजूद लोकल पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। शुरुआती जांच में आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगना बताया गया है।

शुक्रवार सुबह मॉल में ज्यादा भीड़ नहीं थी और सभी दुकानदारों ने दुकान खोली ही थी कि आग लगने की घटना हो गई। अगर यह घटना दोपहर बाद शाम को या रात में होती तो नुकसान ज्यादा हो सकता था।

Exit mobile version