Site icon Dainik Savera Times

Rajasthan में रबर गोदाम में लगी भीषण आग, काले धुएं से छाया आसमान… आग बुझाने में जुटी दमकल टीम

नेशनल डेस्क : राजस्थान के जयपुर में एक रबर के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर दमकल की 40 गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहीं अब आग पर काबू पा लिया गया है। बता दें कि इस मामले में VKI पुलिस स्टेशन के SHO वीरेंद्र ने कहा, “आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके साथ ही दमकल की लगभग 40 गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहीं आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है…” पुलिस और दमकलकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, नुकसान की सही मात्रा और आग लगने के कारणों के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Exit mobile version