Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई के इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम में लगी ‘श्रेणी 3’ की आग, आग बुझाने के प्रयास जारी

April 29, 2025

मुंबई के इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम में लगी ‘श्रेणी 3’ की आग, आग बुझाने के प्रयास जारी

Fire in Mumbai : मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम वाली एक इमारत में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है। महानगर में भीषण आग लगने की यह पिछले दो दिन में लगातार दूसरी घटना है। इससे एक दिन पहले रविवार को बलार्ड एस्टेट इलाके में उस इमारत में भीषण आग लग गई थी जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कार्यालय है।

अधिकारियों ने बताया कि बांद्रा पश्चिम इलाके में स्थित बहुमंजिला इमारत में मंगलवार को आग लगने की सूचना तड़के करीब चार बजकर 10 मिनट पर मिली। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूमिगत तल तक सीमित रही। अधिकारी ने बताया कि दमकल की 12 गाड़ियां और अग्निशमन संबंधी अन्य वाहन मौके पर हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अग्निशमन विभाग ने सुबह करीब चार बजकर 49 मिनट पर आग का स्तर बढक़र ‘तीन’ होने की जानकारी दी जो अधिक गंभीर श्रेणी में आता है। अधिकारी ने बताया कि अन्य एजेंसियों को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें