Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : कुंडली टीडीआई के पास स्कॉर्पियो में आग, बड़ा हादसा बचा

April 27, 2026

Haryana : कुंडली टीडीआई के पास स्कॉर्पियो में आग, बड़ा हादसा बचा

सोनीपत। कुंडली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सोमवार को आग लग गई। कुछ ही मिनटों में गाड़ी आग का गोला बन गई और काला धुआं फैल गया।

पुल के नीचे हुई घटना, डर का माहौल

यह घटना पुल के नीचे हुई है, जहां से गुजर रहे वाहन चालकों में डर का माहौल बन गया और कई लोगों ने अपने वाहन बीच रास्ते से ही मोड़ लिए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गाड़ी की मालिक सीमा ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे सुरक्षित खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटीं तो वहां भीड़ जमा थी और गाड़ी तेज आग की लपटों में घिरी हुई थी।

आग के गोले में बदल गई कार

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठीं और पास से गुजर रही बिजली की तारों तक पहुंच गईं। इस दौरान चिंगारियां निकलती रहीं और छोटे धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। घटना जीटी रोड पर एक हुंडई शोरूम के पास हुई। आग और धुएं को देखकर वाहन चालकों में भय का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। दमकल विभाग के पहुंचने तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी, जिसके बाद दल ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।

तकनीकी खराबी से लगी आग

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि खड़ी गाड़ी में अचानक तकनीकी खराबी के कारण आग लगी हो सकती है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। समय रहते लोग दूर हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें