Site icon Dainik Savera Times

Haryana : झुग्गियों में आग, कई सिलिंडर फटे, हवा से भड़की आग

fire-in-slums

fire-in-slums

रेवाड़ी। कोनसीवास रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।

छोटे गैस सिलेंडर फटने से फैला डर

इस आग में मौके पर रखे छोटे गैस सिलेंडर भी फट गए। इससे स्थिति और अधिक भयावह हो गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग तेज हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई, जिससे आसपास की झुग्गियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

कई परिवारों का घर का सामान खाक

लोग जरूरी सामान निकालने की कोशिश करते नजर आए, जबकि कई परिवारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। इस आग ने पास में बने एक पक्के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। मकान के अंदर रखे एसी, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए।

Also Read :

 

Exit mobile version