Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : एसी फटने से वकील के चेंबर में आग, अफरा-तफरी

May 2, 2026

Haryana News : एसी फटने से वकील के चेंबर में आग, अफरा-तफरी

जगाधरी। कोर्ट परिसर के ब्लॉक-ए में तीसरी मंजिल स्थित चेंबर में एसी में ब्लास्ट हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट के बाद तेजी से फैली आग से चेंबर में रखा सामान और केस की फाइलें जल गईं।

अभी बाहर ही निकले थे वकील

गनीमत रही की इससे कुछ समय पहले ही एडवोकेट बाहर निकले थे। कोर्ट सिक्योरिटी में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन यंत्रों की मदद से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। एडवोकेट मानिक ने बताया कि वह अपने चेंबर में एसी चलाकर काम कर रहे थे। एसी से अजीब आवाज आने लगी और देखते ही देखते उसमें से स्पार्किंग के साथ धुआं निकलने लगा। वह चेंबर से बाहर आ गए और बार रूम में सूचना दी।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

सूचना पर लोग अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था करने में जुट गए। इसी दौरान चेंबर में धमाके के साथ एसी फट गया। चेंबर से धुआं और आग की लपटें बाहर निकल रही थीं। सूचना दमकल विभाग को दी गई। कोर्ट सिक्योरिटी में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने के दौरान कांस्टेबल साहेब सिंह का हाथ हल्का झुलस गया। इस दौरान छत पर रखी टंकी से पाइप के जरिए पानी चेंबर तक पहुंचाया।

महत्वपूर्ण फाइलें भी जलकर स्वाह

मानिक लूथरा ने बताया कि आग लगने से चेंबर में रखी केस से संबंधित फाइलें, फर्नीचर, सीलिंग, पंखे, एलईडी, किताबें व इन्वर्टर सहित काफी सामान जलकर नष्ट हो गया।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें