
Firing at tyre showroom, terrorist leaves message : यमुनानगर। यहां रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब रामपुरा कॉलोनी स्थित एक टायर शोरूम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। हमलावर वारदात के बाद शोरूम के बाहर कथित आतंकी कुलबीर सिद्धू के नाम से धमकी भरा पर्चा चिपकाकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे और धमकी भरा पर्चा कब्जे में ले लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस रंगदारी, रंजिश और दहशत फैलाने समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में शोरूम के बाहर मिले पर्चे पर आतंकी कुलबीर सिद्धू का नाम लिखा मिला है। हालांकि, जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि यह पर्चा असली है या फिर किसी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए उसका नाम इस्तेमाल किया है।
बता दें कि जगाधरी के खाररवन निवासी कुलबीर सिद्धू पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। पर्चे पर धमकी भरे शब्द लिखे थे यह तो ट्रेलर है, अगली गोली दिमाग में लगेगी। उधर, शहर थाना यमुनानगर पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस मामले में उन्हें कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...