Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

नया मकान : पहले दिन हवन, दूसरे दिन फायरिंग, जानें क्या रही रंजिश

July 9, 2026

नया मकान : पहले दिन हवन, दूसरे दिन फायरिंग, जानें क्या रही रंजिश

firing on New house at rajokheri : पानीपत। साथ लगते गांव राजाखेड़ी में बुधवार को खेतों के बीच बने एक नए मकान में बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा कार को भी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू

हुआ यूं कि एक बंद मकान पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमलावर करीब 4 से 5 राउंड गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग में मकान की दीवार और बाहर खड़ी ईको गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही थाना किला प्रभारी दीवान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

नए मकान पर बरसी गोलियां

राजाखेड़ी के संदीप शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह ईको कार चलाता है। उसने खेतों में अभी नया मकान बनाया है। मंगलवार को ही उन्होंने मकान में हवन किया था। अब गांव से मकान में शिफ्ट होने की तैयारी थी। बुधवार सुबह करीब सात बजे जब वह अपने खेत में गया तो मकान के गेट में गोलियों के निशान मिले। इको गाड़ी का पिछला शीशा भी गोली लगाने से टूटा था। दीवार में भी गोली का निशान था। मौके पर पांच गोलियों के खोल पड़े हुए थे।

पैसों के विवाद में मकान पर फायरिंग

उसने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि उन्हें शक है उनका गांव के ही संदीप के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी रंजिश में उनके मकान पर गोली चलाई गई है। इस संबंध में किला थाना दीवान सिंह का कहना है कि पैसे के लेनदेन के चलते गांव के ही युवक पर मकान पर फायरिंग करने के आरोप का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें