Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले दामाद को घर बुलाया और फिर रचा दिया बड़ा कांड, Police ने ऐसे खाेला राज

October 18, 2023

पहले दामाद को घर बुलाया और फिर रचा दिया बड़ा कांड, Police ने ऐसे खाेला राज

आराः बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र में विवाहेत्तर प्रेम संबंध में एक युवक की हत्या और शव को छिपाने की नियत से घर के आंगन में दफना देने का मामला प्रकाश में आया है। जहां शव दफनाया गया, वहां फूल के पौधे भी लगा दिए गए। पुलिस शव को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई है। सूचना के मुताबिक पुलिस ने इतिम्हा गांव में एक घर से दफनाया गया एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान अगिआंव बाजार थाना के तार गांव निवासी मिथुन गिरी (24) के रूप में किया गया है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः अब इस मशहूर हस्ती की अश्लील Video हुई लीक…देखिए Live

बताया जाता है कि पहले वह हरियाणा के गुरुग्राम में रहकर ट्रक चलाता था और उसी दौरान उसने इतिम्हा गांव की एक लड़की नेहा से शादी की थी। आरोप है कि मिथुन अपने पत्नी को लाने ससुराल आया था, तभी उसकी हत्या कर दी गई और शव को घर के आंगन में ही दफना दिया गया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः अस्पताल में बड़ा धमाका, सैकड़ों लोगों की हुई मौत, हर जगह मची चीख पुकार

कहा जा रहा है कि नेहा का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। पीरो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि मृतक की प}ी ने पूछताछ के दौरान बताया कि सोमवार की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसके पति मिथुन गिरी ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर अपने गले में साड़ी बांधकर छत की कुंडी से लटक कर फांसी लगा ली। सिंह ने बताया कि उसने स्वीकार किया है कि घटना के बाद उसने गांव के ही एक युवक को बुलाया और दोनों ने मिलकर उसके शव को घर के आंगन में ही दफना दिया। पुलिस मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें