Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले प्यार, शक, जादू फिर हत्या…स्विट्जरलैंड से आई महिला का इस तरह किया कत्ल

October 22, 2023

पहले प्यार, शक, जादू फिर हत्या…स्विट्जरलैंड से आई महिला का इस तरह किया कत्ल

नई दिल्ली : दिल्ली के तिलक नगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिलक नगर इलाके में एक स्कूल के पास विदेशी महिला की सड़ी हुई हालत में लाश मिली। लाश मिलने इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया।

बड़ा हादसा: ट्रक में लगी भयानक आग, चालक की मौत

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि महिला स्विट्जरलैंड की रहने वाली थी जिसकी उम्र 30 साल थी। उसकी हत्या तीन दिन की गई थी। जब पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू की तो पता चला कि एक सैंट्रो कार में एक युवक लाश को स्कूल के पास छोड़ गया था। जब कार का नंबर ट्रेस करके जानकारी निकली गई तो पता चला कि यह पुरानी गाड़ी विदेशी महिला के नाम पर खरीदी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल निकाली, जिसमें गुरप्रीत नाम के एक व्यक्ति का पता चला। पुलिस ने तुरंत गुरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया।

दर्दनाक सड़क हादसा, कनाडा में पंजाबी नौजवान की मौत

गुरप्रीत ने खुलासा करते हुए बताया कि महिला से दोस्ती स्विट्जरलैंड में हुई थी। जिसके बाद वह अक्सर महिला से मिलने स्विट्जरलैंड जाता था। लेकिन गुरप्रीत को शक था कि महिला उसे धोखा दे रही है। जिसके बाद आरोपी गुरप्रीत ने किसी तरह महिला को भारत बुलाया फिर उसे एक कमरे में ले गया। जहां उसने महिला को जादू दिखाने के बहाने हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले से ही सारी योजना बना रखी थी। इसी लिए उसने महिला के नाम से पुरानी सैंट्रो कार खरीदी थी।

आप भी है गोल गप्पे के शौकीन, तो हो जाए सावधान! 40 बच्चों व 10 महिलाओं की बिगड़ी तबियत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें