
नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा पार्टी के अन्य कई नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना देकर छात्रों पर सोमवार को हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।
कांग्रेस सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार से छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर जवाब मांग रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने खरगे के आवास से प्रधानमंत्री आवास तक मार्च किया।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। pic.twitter.com/cJeF9Unl8D
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
धरने में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, नासिर हुसैन, जयराम रमेश साहित कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में नारेबाजी की।
गांधी ने कहा कि पार्टी नेता छात्रों पर हुए अत्याचार के लिए प्रधानमंत्री से जवाब मांगने के लिए मार्च कर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो इस मामले की कोई जवाबदेही तय करना चाहती है और न ही इस पर संसद में चर्चा कराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरण की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने सांकेतिक रूप से हथकड़ी लगाई
प्रदर्शन के दौरान खरगे, राहुल समेत कई कांग्रेस नेताओं ने सांकेतिक रूप से हथकड़ी लगाई है। इस बीच राहुल गांधी से पुलिस बात कर रही है। इस दौरान सुखजिंदर सिंह रंधावा, चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब राहुल गांधी से धरना खत्म किए जाने की बात कर रही है। पुलिस ने धरना स्थल के पास दो बसों को लगाया है। माना जा रहा है कि पुलिस अब सभी कांग्रेसियों को हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...