Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

17 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार, दो नाव भी जब्त

December 24, 2024

17 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार, दो नाव भी जब्त

Fishermen Arrested : तमिलनाडु के 17 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनकी दो नाव भी जब्त की है। रामेश्वरम से दो नावों पर सवार लगभग 17 भारतीय मछुआरों को मंगलवार की सुबह कच्चातिवु के पास श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया।

17 भारतीय मछुआरे दानुशकोडी और थलाईमन्नार के बीच क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना की गश्ती नौकाओं ने उन्हें घेर कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार मछुआरों को फिर थलाईमन्नार नौसेना शिविर ले जाया गया और पूछताछ के बाद मन्नार मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

यह गिरफ्तारी और कार्रवाई उस समय हुई जब मछुआरे अपने दैनिक कार्यों के लिए समुद्र में गए थे। श्रीलंकाई नौसेना के मुताबिक भारतीय मछुआरे उनकी सीमा में घुस आए थे, जिससे इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया।

यह घटना दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा विवाद और मछुआरों को लेकर तनाव को बढ़ाती है, क्योंकि भारतीय मछुआरे अक्सर श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोपों का सामना करते हैं। इस मामले में श्रीलंकाई अधिकारियों का कहना है कि मछुआरे उनकी समुद्री सीमा का उल्लंघन कर रहे थे, जबकि भारतीय मछुआरे इसे अपनी आजीविका के लिए जरूरी मानते हैं।

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पत्र लिख कर श्रीलंका के जेल में बंद भारतीय मछुआरों की रिहाई का मुद्दा उठाया था। कांग्रेस सांसद ने अपने पत्र में लिखा था कि हम श्रीलंकाई राष्ट्रपति की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा की मेजबानी करने की तैयारी कर रहे हैं, मैं भारत सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह गलती से अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा (IMBL) पार करने वाले भारतीय मछुआरों के मुद्दे को उठाएं और उनकी जल्द रिहाई सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें