सिलचरः असम के कछार जिले में पुलिस ने विदेश से लाए गए पांच जानवरों को जब्त करते हुए इस मामले से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस को म्यांमार से जानवरों को तस्करी करके लाए जाने का संदेह है। कछार पुलिस अधीक्षक नुमुल महत्ता ने बताया कि खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियान चलाया गया। इसमें असम-मिजोरम सीमा से सटे लैलापुर गेट पर मिजोरम की ओर से आ रहे एक वाहन से जानवरों को बरामद किया गया।
असम में विदेश से लाए गए पांच जानवर जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

