नई दिल्ली: कूनो नैशनल पार्क में नामीबिया से आई चीता आशा ने 5 चीता शावकों का जन्म दिया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा, प्रोजैक्ट चीता के लिए यह बहुत गर्व और खुशी का पल है क्योंकि नामीबियाई चीता आशा दूसरी बार मां बनी और उसने शनिवार को कूनो नैशनल पार्क में 5 शावकों को जन्म दिया। उन्होंने कहा, 5 नए शावकों के साथ, भारत में पैदा हुए जीवित शावकों की संख्या 24 हो गई है।
भारतीय धरती पर चीतों का 8वीं बार सफल जन्म हुआ है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण के प्रति जागरूक नेतृत्व में शुरू की गई और पोषित भारत की चीता संरक्षण यात्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यादव ने इस विकास को एक सामूहिक प्रयास बताते हुए कहा, ह्लयह खुशी की उपलब्धि जमीनी स्तर पर अथक प्रयास कर रहे फील्ड स्टाफ और पशु चिकित्सकों के अटूट समर्पण, कौशल और प्रतिबद्धता का एक शानदार प्रमाण है। उनके आने से, भारत में चीतों की कुल आबादी अब 35 हो गई है।

