Site icon Dainik Savera Times

झारखंड में प्रकृति पर्व करमा के बाद डाली विसर्जन के दौरान पांच बच्चों की मौत

रांची: झारखंड में प्रकृति पर्व करमा के बाद डाली विसर्जन के दौरान पांच बच्चों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि विसर्जन के दौरान हजारीबाग में तीन बच्चियों की नदी में डूबने से मौत हो गई जबकि धनबाद में दो बच्चे नदी में डूब गए। हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के ओबरा गांव की कुछ बच्चियां मंगलवार को करमा डाली का विसर्जन करने बड़ाकर नदी गईं थीं और इस दौरान नदी के तेजधार में 6 बच्चियां बही गयीं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह तीन को बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन बच्चियां नदी में बह गईं।

दूसरी घटना में धनबाद जिले के बाघमारा थाना क्षेत्र के माटिगढ़ जमुनिया नदी में करमा डाली विसर्जन के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय देवराज कुमार और 14 वर्षीय सलोनी कुमारी के रूप में हुई है।

Exit mobile version