अंबाला। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले प्रदेश के पांच विधायकों पर कांग्रेस ने निलंबित कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्या से भी हटा दिया गया है।
अनुशासन तोड़ने के मामले में बड़ी कार्रवाई
वीरवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक अनुशासन तोड़ने के मामले में बड़ी कार्रवाई की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि नारायणगढ़, साढौरा, रतिया, पुनहाना और हथीन से विधायक शैली चौधरी, रेणु बाला, जरनैल सिंह, मोहम्मद इलियास और मोहम्मद इजराइल के खिलाफ यह कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि इन विधायकों ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ मतदान किया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना। यह कार्रवाई प्रदेश अनुशासन समिति की सिफारिश पर की गई और इसे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी भी प्राप्त है।
अनुशासन की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : राव नरेंद्र

राव नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर इसकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक सख्त संदेश है कि पार्टी के सामूहिक निर्णयों के खिलाफ जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है। इस फैसले से न सिर्फ हरियाणा बल्कि अन्य राज्यों में भी पार्टी के भीतर अनुशासन के लिए सख्त संदेश जाएगा। आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आंतरिक असंतोष को नियंत्रित करने के लिए इस तरह के कदम और भी देखने को मिल सकते हैं। इस घटनाक्रम के बाद हरियाणा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और विपक्षी दल भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं।
कांग्रेस की रिपोर्ट से था स्पष्ट, गिरेगी गाज
हरियाणा में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेसी विधायकों की ओर से कठित रूप से की गई क्रॉस वोटिंग पर कार्रवाई होना निश्चित जांच कमेटी ने इसकी एक रिपोर्ट तैयार कर ली थी। इससे पांच विधायकों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही थी
दो विधायकों ने नहीं दिया था जवाब
इस संबंध में आलाकमान ने पांचों विधायकों को नोटिस जारी किया था। इनमें से दो विधायकों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया, जबकि तीन ने आरोपों के सही होने से इनकार कर दिया था। अनुशासन समिति ने सभी पक्षों को सुनकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे अब हाईकमान को भेजनी थी।
तीन विधायकों ने नकार दिए थे आरोप
इस क्रॉस वोटिंग के लिए कांग्रेस के भीतर हलचल तेज हो गई थी। इस मामले में पार्टी की अनुशासन समिति ने चंडीगढ़ में बैठक कर पांच विधायकों के खिलाफ शिकायतों पर चर्चा की थी। अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने बताया था कि जिन पांच विधायकों को नोटिस जारी किए थे, उनमें से दो मोहम्मद इसराइल और मोहम्मद इलियास ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया था। बाकी तीन विधायकों ने जवाब जमा करते हुए आरोपों से इनकार किया था।
वरिष्ठ नेताओं से हो चुकी चर्चा
मलिक ने कहा कि इस मामले पर विपक्ष के नेता और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा की थी। उन्होंने यह साफ था कि समिति की आंतरिक चर्चा या निष्कर्ष को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। पूरी रिपोर्ट और सिफारिशें कल पार्टी हाईकमान को भेजी जाएंगी। यदि बात करें सूत्रों की तो अनुशासन समिति अपनी रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। इस मामले में कांग्रेस की विधायक शैली चौधरी और रेनू बाला भी समिति के सामने पेश हुईं। दोनों ने कहा कि उन्होंने अपना पक्ष रख दिया था और जवाब दे दिया था।
16 मार्च को हुए थे चुनाव
बताते चलें कि 16 मार्च को हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के पांच विधायकों मोहम्मद इजराइल, मोहम्मद इलियास, शैल्ली चौधरी, रेनू बाला और जरनैल सिंह पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे थे. इसके बाद पार्टी ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अब सबकी नजर पार्टी हाईकमान के फैसले पर है, जो तय करेगा कि इन विधायकों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
Also Read :