Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुबंई के बांद्रा में गैस सिलेंडर विस्फोट में पांच लोग घायल

November 18, 2023

मुबंई के बांद्रा में गैस सिलेंडर विस्फोट में पांच लोग घायल

मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई के बांद्रा इलाके में शनिवार तड़के रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लगने से पांच लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़यिां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायलों की पहचान निखिल जोगेश दास, राकेश रामजनम शर्मा, एंथोनी पॉल थेंगल, कालीचरण माजीलाल कनौजिया और शान अली जाकिर अली सिद्दीकी के रूप में हुई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत स्थिर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें