Site icon Dainik Savera Times

1 अप्रैल से हवाई यात्रा हो सकता है महंगा! Iran-Israel जंग के बीच कंपनियां बढ़ाएंगी किराया

Flights fare from 1st April

Flights fare from 1st April

Flights fare from 1st April: हवाई सफर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में हवाई यात्रियों को महंगे टिकटों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल मध्य-पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है, जिसका सीधा असर एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर पड़ सकता है। संकेत हैं कि 1 अप्रैल से ईंधन की दरों में संशोधन के साथ बढ़ोतरी संभव है।

सरकार और एयरलाइंस के बीच चल रही बातचीत
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि ATF की कीमतें हर महीने की शुरुआत में तय की जाती हैं। उन्होंने कहा कि संभावित बढ़ोतरी के असर को कम करने के लिए एयरलाइंस कंपनियों से बातचीत जारी है, ताकि यात्रियों पर सीधा बोझ न पड़े।

एयरलाइंस पर बढ़ा आर्थिक दबाव
ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव ने तेल सप्लाई को प्रभावित किया है। इसके चलते न सिर्फ ईंधन महंगा हो रहा है, बल्कि कुछ उड़ान मार्ग भी सीमित हो गए हैं। इससे एयरलाइंस की परिचालन लागत, बीमा प्रीमियम और कुल खर्च में बढ़ोतरी हुई है, जिससे कंपनियां दबाव में हैं।

फ्यूल लागत बढ़ने से किराए में हो सकती है बढ़ोतरी
एविएशन फ्यूल किसी भी एयरलाइन के कुल खर्च का बड़ा हिस्सा होता है। ऐसे में ATF की कीमत बढ़ने पर टिकट के दाम बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि सरकार ने भरोसा दिलाया है कि अचानक भारी बढ़ोतरी से बचने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

एयरलाइंस ने शुरू किया सरचार्ज लागू करना
कुछ कंपनियों ने बढ़ती लागत की भरपाई के लिए पहले ही अतिरिक्त शुल्क लगाना शुरू कर दिया है। Air India और Akasa Air ने फ्यूल सरचार्ज लागू किया है, जबकि IndiGo ने दूरी के आधार पर अलग-अलग शुल्क तय किए हैं।

यात्रियों के हितों पर सरकार का फोकस
सरकार का कहना है कि मौजूदा वैश्विक हालात में लागत बढ़ना तय है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इसका असर यात्रियों पर अचानक और अत्यधिक न पड़े। प्राथमिकता सुरक्षित और सुचारु हवाई सेवाएं बनाए रखने की है।

Exit mobile version