Site icon Dainik Savera Times

Sikkim में बादल फटने से आई बाढ़, सेना के 23 जवान लापता

नई दिल्ली: उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी में आए उफान के कारण कई जगहों पर सड़कें भी टूट गईं और साथ ही नदी के बढ़े जलस्तर की वजह से सेना के करीब 23 जवान भी लापता बताए जा रहे हैं। सेना के कैंप और वाहन भी जलमग्न हो गए हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Florida में 3 वर्षीय बच्ची ने खुद को मारी गोली

चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए हैं। एनएच 10 के कुछ हिस्सों के टूटने की वजह से सिक्किम की राजधानी गैंगटोक का देश के बाकि हिस्सों से संपर्क टूट गया है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः ICC ने Sachin Tendulkar को बनाया विश्व कप 2023 का Global Ambassador

Exit mobile version