Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब-हरियाणा में कोहरे तो दिल्ली में Smog का असर, कई इलाकों में विज़िबिल्टी हुई शून्य

November 18, 2024

पंजाब-हरियाणा में कोहरे तो दिल्ली में Smog का असर, कई इलाकों में विज़िबिल्टी हुई शून्य

Weather Report : पहाड़ो में हुई बर्फ़बारी के बाद दिल्ली समेत उत्तर भारत में सुबह-शाम हल्की ठंड महूसस होने लगी है। मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है। प्रदूषण के साथ मिलकर कोहरे ने दृश्यता बहुत कम कर दी है। एयरपोर्ट, रेलवे और हाईवे पर अलर्ट जारी किया गया है और खासतौर पर ड्राइविंग को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

दिल्ली में Smog का असर-
वहीं, दिल्ली-NCR में ठंड और हवाओं के अभाव में Smog गहराने लगा है। हालांकि पहाड़ो में पड़ रही बर्फ़बारी के कारण सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में AQI अभी भी 400 के पार दर्ज किया गया है। ज़हरीली हवा में सांस लेना भी दिल्ली वालो के लिए मुश्किल होता जा रहा है।

पंजाब-हरियाणा-
पंजाब और हरियाणा में तापमान लगातार गिर रहा है। कई जिलों में घना कोहरा छाने से विज़िबिल्टी शून्य हो गई। कुछ इलाकों में धूप नहीं खिली। IMD के अनुसार अभी बारिश के कोई आसार नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा। पंजाब में AQI के स्तर में गिरावट दर्ज की है। इस वर्ष नवम्बर महीने में ही इन इलाकों में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश में छाया घना कोहरा-
उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक ठंड और कोहरा पड़ रहा है। प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क चुका है। इस कारण कुछ जिलों में ठंड पड़ने लगी है।

उत्तराखंड का मौसम-
उत्तराखंड में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानों तक चटक धूप खिल रही है। जिसकी वजह से मौसम गर्म बना है। लेकिन मैदानी इलाको में धुंध लोगों को परेशान कर रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन अधिकतम तापमान अभी भी अधिक बना हुआ है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, हरिद्वार और आस पास के जिले में घना कोहरा छा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें