Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंदिर दर्शन के बहाने रिश्तेदारों ने करवा दी लड़की की जबरन शादी, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

December 27, 2024

मंदिर दर्शन के बहाने रिश्तेदारों ने करवा दी लड़की की जबरन शादी, 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Forced Marriage : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने और उसे जबरन शादी के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में सात आरोपियों की पहचान हो चुकी है।

शिकायतकर्ता 18 वर्षीय लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे पहले मंदिर दर्शन के बहाने गुजरात के नवसारी ले गए और फिर उसे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिश्तेदार के घर ले जाया गया। किशोरी ने कलवा पुलिस को बताया कि उसके रिश्तेदारों ने एक आरोपी से उसकी जबरन शादी करा दी।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपहरण, आपराधिक धमकी तथा गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और इनमें से सात लोगों की पहचान हो चुकी है

ये भी पढ़े – Dr. Manmohan Singh के लिए Maruti 800 के सामने फेल थी BMW! , पढ़िए क्या है इसके पीछे की दिलचस्प कहानी …

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें