Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

नैनीताल में आग से अब तक लाखों की वन संपदा जलकर खाक; CM ने किया हवाई सर्वेक्षण

April 27, 2024

नैनीताल में आग से अब तक लाखों की वन संपदा जलकर खाक; CM ने किया हवाई सर्वेक्षण

उत्तराखंड: कुमाऊं में जंगलों की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग आग बुझाने में जुटा हुआ है लेकिन इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा रहा है। नैनीताल में आग से वन संपदा को हुए नुकसान का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम धामी ने कहा कि जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वनाग्नि पर नियंत्रण पाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जंगलों में लगी आग की रोकथाम और पेयजल व्यवस्था को लेकर एफटीआई में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम धामी की समीक्षा बैठक में कुमाऊं कमिश्नर, वन विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित हैं। साथ ही अल्मोड़ा, चंपावत समेत अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअल जुड़े।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें