Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मुझे माफ करना मैं नही कर पाई’….12वीं की छात्रा ने बिल्डिंग से कूदकर दे दी जान, लिखा सुसाइड नोट, जानें वजह

October 26, 2024

‘मुझे माफ करना मैं नही कर पाई’….12वीं की छात्रा ने बिल्डिंग से कूदकर दे दी जान, लिखा सुसाइड नोट, जानें वजह

नई दिल्ली : देश में सुसाइड करने के मामले थमते का नाम नहीं ले रहे है। दिल्ली के जामिया नगर इलाके में शुक्रवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक छात्रा ने जेईई का एग्जाम न क्लीयर कर पाने पर मौत को गले लगा लिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सुसाइड का सीसीटीवी वीडियो वि सामने आया हो जो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें वह तेजी से सड़क पर गिरते देखा जा सकता है।

‘मुझे माफ करना मैं नही कर पाई’

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा की उम्र केवल 17 साल की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक छात्रा ने जेईई का एग्जाम दिया था, जिसे वह क्लीयर नहीं कर सकी थी। उसके बाद से लड़की काफी उदास रहती थी। जिसके बाद छात्रा ने सुसाइड कर लिया। बिल्डिंग से गिरते ही मौके पर छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें लिखा है कि ‘मुझे माफ करना मैं नही कर पाई’।

CCTV में घटना हुई कैद

सुसाइड का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि एक शख्स पीठ पर बैग टांगे हुए खड़ा है। वह फोन पर किसी से बात कर रहा है। सामने से एक युवक बाइक लेकर निकलता है। जैसे ही बाइक गुजरती है उसी पल बहुत तेजी से एक लड़की बिल्डिंग से नीचे सड़क पर आ गिरती है। घटना के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लड़की ने बिल्डिंग से गिरते ही दम तोड़ दिया था। जब तक स्थानीय लोग इसे कहीं उपचार के लिए ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें