Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

असम में BJP के पूर्व विधायक ने की अजान पर रोक लगाने की मांग

August 3, 2023

असम में BJP के पूर्व विधायक ने की अजान पर रोक लगाने की मांग

गुवाहाटी: अपनी भड़काऊ टिप्पणियों के लिए अक्सर विवादों में रहने वाले असम में भाजपा के पूर्व विधायक शिलादित्य देव ने मस्जिदों में अजान (मुस्लिम प्रार्थना) पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर नई बहस छेड़ दी है। देव ने पूछा, ‘क्या अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को दिन में पांच बार, प्रति वर्ष 1,825 बार अजान से मुझे मानसिक रूप से परेशान करने का अधिकार है? क्या यह धार्मकि अनुष्ठान एक धर्मनिरपेक्ष समाज में स्वीकार्य है?‘उन्होंने आगे कहा कि वह अपने इस दावे के लिए जेल जाने को तैयार हैं कि अजान को गैरकानूनी घोषित किया जाना चाहिए। होजाई निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक ने अजान के पाठ को असभ्य बताते हुए कहा, ‘जब भी मैं मस्जिदों में एक के बाद एक अजान सुनता हूं, मुझे लगता है कि मेरा पड़ोस अफगानिस्तान में बदल गया है और तालिबान हमारे राज्य पर नियंत्रण कर रहा है।

‘उन्होंने दावा किया कि अजान पढ़ने के लिए लाउडस्पीकर में चिल्लाना इस्लामी धार्मकि प्रथा नहीं, बल्कि नमाज पढ़ना धार्मकि प्रथा होनी चाहिए। देव ने आगे कहा कि एक विधायक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष से मुसलमानों को प्रार्थना करने की अनुमति देने के लिए शुक्रवार को सत्र जल्दी समाप्त करने से रोकने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा, ‘एक धर्मनिरपेक्ष देश में ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।‘इस बीच, गौहाटी उच्च न्यायालय के तीन वकीलों ने देव की टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दिसपुर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पूर्व विधायक ने कहा, ‘मैं अजान पर रोक लगाने की अपील कोर्ट में जज के सामने रखूंगा।‘देव ने पहले कहा था कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मस्जिदों में बंदूकें छिपाते हैं और बाद में उनका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें