Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीबीआई के पूर्व निदेशक विजय शंकर का निधन, AIIMS को अंगदान करेगा परिवार

December 4, 2024

सीबीआई के पूर्व निदेशक विजय शंकर का निधन, AIIMS को अंगदान करेगा परिवार

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक विजय शंकर का मंगलवार को निधन हो गया। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी शंकर (76) लंबे समय से बीमार थे। शंकर के परिवार ने बताया कि वह कुछ समय से नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनके पाíथव शरीर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को दान कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश कैडर के 1969 बैच के आईपीएस अधिकारी शंकर ने 12 दिसंबर 2005 से 31 जुलाई 2008 तक सीबीआई के निदेशक के तौर पर कार्य किया था। सीबीआई निदेशक नियुक्त होने से पहले शंकर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, तथा नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के प्रमुख भी रहे। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में महानिरीक्षक के पद पर भी कार्य किया। सीबीआई के पूर्व निदेशक अनिल सिन्हा ने शंकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें