Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली चुनाव से पहले पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त का निधन 

February 1, 2025

दिल्ली चुनाव से पहले पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त का निधन 
Former Chief Election Commissioner Dies : पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) नवीन चावला का शनिवार को निधन हो गया। पूर्व सीईसी एसवाई कुरैशी ने यह जानकारी दी। चावला 79 वर्ष के थे। कुरैशी ने बताया कि वह चावला से करीब 10 दिन पहले मिले थे, उस समय चावला ने उन्हें बताया था कि उन्हें ब्रेन सजर्री के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
कुरैशी ने कहा, ‘‘आज सुबह अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया।’’ उन्होंने कहा कि जब वह आखिरी बार उनसे मिले थे, तब वह काफी खुश थे। इसके अलावा, निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने भी चावला के निधन की पुष्टि की।
कुरैशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवीन चावला के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’ पूर्व नौकरशाह चावला 2005 से 2009 के बीच निर्वाचन आयुक्त रहे थे और उसके बाद अप्रैल 2009 से जुलाई 2010 तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें