Site icon Dainik Savera Times

बड़ी खबर : पूर्व सीएम Harish Rawat की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

हल्द्वानीः उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की गाड़ी मंगलवार देर रात बाजपुर में सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में हरीश रावत और चालक दोनों घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया। इलाज के बाद हरीश रावत को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे में हरीश रावत की फॉर्च्यूनर गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसा डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी पहुंचे थे। जिसके बाद वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से हल्द्वानी से काशीपुर के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाजपुर से गुजरते समय अचानक उनका वाहन डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में हरीश रावत और चालक को हल्की चोटें आईं। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम की गाड़ी टकराने के बाद भी एयर बैग नहीं खुले।

Exit mobile version