Site icon Dainik Savera Times

केरल में माकपा के पूर्व नेता भाजपा में शामिल

BJP releases second list of 111 candidates in Bengal

BJP releases second list of 111 candidates in Bengal

तिरुवनंतपुरम। केरल के देवीकुलम निर्वाचन क्षेत्र से मार्क्‍सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से तीन बार विधायक रहे एस. राजेंद्रन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। राजेंद्रन को रविवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया गया। भाजपा केरल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया।

इदुक्की जिले की एक प्रमुख राजनीतिक हस्ती राजेंद्रन ने 2006 से 2021 तक लगातार देवीकुलम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 2021 के विधानसभा चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के उम्मीदवार के खिलाफ काम करने के आरोपों के बाद माकपा ने उन्हें दरकिनार कर दिया था।

बाद में हालांकि उनका निलंबन समाप्त हो गया था, लेकिन उन्हें पार्टी में वापस नहीं लिया गया, जिसके परिणामस्वरूप अंतत: उन्होंने पार्टी छोड़ दी। भाजपा में शामिल होने के बाद राजेंद्रन ने कहा कि उनका यह फैसला क्षेत्रीय विकास और जन कल्याण के हित में लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की कोई योजना नहीं है।

राजेंद्रन के भाजपा में शामिल होने को इस क्षेत्र में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक वेिषकों का मानना है कि देवीकुलम क्षेत्र में यह कदम माकपा के लिए एक बड़ा झटका है।

Exit mobile version