Site icon Dainik Savera Times

मणिशंकर अय्यर द्वारा पाकिस्तान प्रेम पर दिए ब्यान की जम्मू के पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने की निंदा

नई दिल्ली : कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम खुलकर सामने आया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, भारत को पाकिस्तान से बातचीत की पेशकश करनी चाहिए। मैं हमेशा पाक के साथ बात करने के पक्ष में हूं। मैं वहां 3 साल रहा था। मैने देखा है की पाकिस्तान की आम जनता अमन चाहती है ,चैन चाहती है। हम ऐसे कुछ कदम उठाएं जिससे पाकिस्तान के साथ बातचीत तो शुरू हो। वहीं मणिशंकर अय्यर के इस बयान की जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता ने निंदा की है। उनका यह ब्यान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।

Exit mobile version