Last Updated: November 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा मां का साया

November 23, 2026

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा मां का साया

नेशनल डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां सायरा मुंडा का निधन हो गया है। पूर्व सीएम की मां पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी और उनका जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी और सोमवार को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

मां के निधन से अर्जुन मुंडा पूरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा- मां के जाने से सिर से न केवल ममता का साया उठा है, बल्कि जिंदगी का वह सबसे मज़बूत सहारा भी छिन गया है, जिसके रहते हर मुश्किल आसान और हर दर्द हल्का लगने लगता था। इस दुखद समाचार के सामने आते ही परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री की मां की अंतिम संस्कार आज यानि सोमवार को किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, अंतिम यात्रा दोपहर 1:00 बजे जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास से प्रस्थान करेगी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जमशेदपुर के स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पूरी की जाएगी।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें