Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व मंत्री 20 वर्षों का दे हिसाब, मैं सौ दिनों का दूंगा रिपोर्ट कार्ड दूंगा: दवेंद्र भुट्टो

April 9, 2023

पूर्व मंत्री 20 वर्षों का दे हिसाब, मैं सौ दिनों का दूंगा रिपोर्ट कार्ड दूंगा: दवेंद्र भुट्टो

बंगाणा(राजीव भनोट/नीना): राज्य सरकार के सौ दिनों के कार्यकाल के रिपोर्ट कार्ड हमने कुटलैहड़ की जनता के सामने रख दिया है। अब पूर्व मंत्री भी अपने बीस वर्षों का रिपोर्ट कार्ड कुटलैहड़ की जनता में पेश करें। कि 20 वर्ष में अवैध कटान खनन या अन्य माफियों पर कितनी कार्यवाई हुई है। सूक्खू सरकार आम जनता की सरकार है। और लारे लप्पो बाली सरकार अब चली गई है। अब बिकास की सरकार को जनता ने चुना है। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने रेस्ट हॉउस बंगाणा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कुटलैहड़ को बनाने की बात करने वालों को जनता ने घर बैठा दिया है। अगर सत्ता और मंत्री रहते हुए अपने चम्मचों से बाहर निकल कर जनता का काम करते। तो कुटलैहड़ की जनता उन्हें इतनी बड़ी हार नहीं देती।

भुट्टो ने कहा कि हमने सौ दिनों के कार्यकाल में कुटलैहड़ की जनता के लिए 60 करोड़ की पेयजल योजना बढ़वार में सौ ऊर्जा की डीपीआर तैयार करवाना, लाठियानी मदली पुल के निर्माण के लिए 900 करोड़ का प्रवधान करवाना 1,74 करोड़ स्कूली भवनों खेल मैदानों एवं अन्य अधूरे कार्यो को पूरा करवाने के लिए स्वीकृत करवाना बंगाणा मुख्यालय के लिए भूमि चयनित करके बोर्डिंग स्कूल खुलवाना की स्वीकृति लेना कुटलैहड़ के अदरोली में राष्ट्रीय पुलिस मोटरबोट प्रतियोगता करवाना बंगाणा अस्पताल को मॉडल यानी 100 बैड अस्पताल बनाने की स्वीकृति लेना जिसमे 14 डॉक्टर की टीम स्वास्थ्य सबिधाए मुहैया करवाएगी इसके अलाबा जनता की छोटी छोटी समस्याओं को घर द्वार समाधान करवाना चपलाह गारला से राजपुरा तलमेहड़ा सड़क का कार्य शुरू करवाना कुटलैहड़ के लिए 7 मैरिज पैलिस की स्वीकृति प्रदान होना कई सड़कों रास्तों एवं पुलों के निर्माण की स्वीकृति लेना अपनी विधायक सैलरी से 82 बच्चों को शिक्षा के लिए 5 हजार से दस हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करना एबम बुजुर्गों की दवाई के लिए 5 हजार तक अपनी सैलरी से आर्थिक सहायता प्रदान करना मुख्य प्राथमिकताओं में शुमार है।

भुट्टो ने कहा कि यह सरकार लारे लप्पो वाली नहीं बल्कि बिकास करवाने बाली सरकार है। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र को किस प्रकार बिकास का मॉडल बनाना है। यह अब हमने तय करना है। जनता ने आपको 20 वर्ष दिए थे। लेकिन आप चंद लोगो से बाहर नहीं निकल सके। हमने कोई प्यादा नहीं रखा है। जनता को हमने साफ कहा कि कोई भी काम हो। आप सीधे हमसे मिले। हमारा पूरा कुटलैहड़ खास है और परिवार है। भुट्टो ने कहा कि पिपलू मेले में आने पर सीएम सुखबिंदर सिंह सूक्खू से कुटलैहड़ के विकास के लिए करोड़ो के उद्घाटन ओर करोड़ो के शिलान्यास करवाये जाएंगे। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा महासचिब प्रवीण पादा,पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा कैप्टन प्रीतम चंद ठाकुर किशोरी के अलाबा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लोकनिवि जल शक्ति खंड विकास कृषि विभाग के पूर्व 5 वर्षो के कार्यो की होगी जांच
विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में जो कुटलैहड़ में चेहतों को रेवड़ियाँ बांटी गई थी। और कृषि विभाग द्वारा एक ही परिवार को 9 लाख का फायदा देकर 3 ट्रैक्टर घर पहुंचाए थे। वहीं लोकनिवि जल शक्ति खंड विकास विभाग में जो बीते पांच बर्षो में भ्रष्टाचार हुआ है। उनकी पूरी निष्पक्ष जांच होगी। और जो भी दोषी होंगे उन और सख्ती से कार्यवाई होगी। हमारा उद्देश्य बीते 5 बर्षो में हुए भ्रष्टाचार की सच्चाई को जनता के सामने लाना है। और इसकी परमीशन भी माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने दे दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें