Site icon Dainik Savera Times

राजद के पूर्व विधायक ने अमित शाह को लिखा पत्र, सांसद मनोज झा के लिए मांगी सुरक्षा

पटना: संसद के विशेष सत्र के दौरान राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर बहस के दौरान राजद सांसद मनोज झा द्वारा एक कविता पढ़ने को लेकर सियासत में बवाल के बीच राजद के एक पूर्व विधायक ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सांसद झा के लिए सुरक्षा की मांग की है।

राजद के पूर्व विधायक और प्रवक्ता ऋषि मिश्र ने गृहमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि जिस तरह से सांसद झा को जानलेवा हमला करने की धमकी दी जा रही है, यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा है कि धमकी देने वाले भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने गर्दन काटने की बात कही है। उन्होंने आनंद मोहन का नाम लिए बिना कहा कि पूर्व सांसद ने तो जीभ काटने तक की बात कही है।

पूर्व मंत्री सह विधायक नीरज बबलू ने भी जीभ काटने की धमकी दी है। इस आक्रोश और तल्खी भरे वक्तव्य से मनोज झा को जान को खतरा भी हो सकता है और यह बात मंत्रलय के संज्ञान में होगा ही। उन्होंने आगे कहा है कि प्रो. मनोज झा बुद्धिजीवी, सभ्य और शांत प्रवृति के इंसान हैं। अपने बौद्धिक वक्तव्य के कारण श्रेष्ठ सांसद का खिताब भी प्राप्त किया है। पूर्व विधायक ने मनोज झा को वाई काटेगरी की सुरक्षा देने की मांग की है।

Exit mobile version