Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष गुरप्रताप सिंह टिक्का ने अपने साथियों के साथ BJP के राष्ट्रीय महासचिव Tarun Chugh से की मुलाकात

September 16, 2023

अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष गुरप्रताप सिंह टिक्का ने अपने साथियों के साथ BJP के राष्ट्रीय महासचिव Tarun Chugh से की मुलाकात

अमृतसर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से वीरवार को भाजपा मुख्यालय में शिरोमणि अकाली दल के अमृतसर जिला के पूर्व प्रधान गुरप्रताप सिंह टिक्का, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अजयबीर पाल सिंह , पूर्व महासचिव जसपाल सिंह संधू ने भाजपा जिला प्रधान सरदार हरमिंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन लिया, तरूण चुग जी मिठाई लिखकर उनका स्वागत किया।

मीडिया में बयान जारी कर चुग ने कहा कि अकाली नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास और सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मंत्र वाली सरकार के अंतर्गत माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पार्टी में आस्था जताई है, उनका हृदय से स्वागत है, ये सभी पके पकाए मजबूत नेता हैं इनके आने पर भाजपा अमृतसर पार्टी और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

चुग ने कहा कि पंजाब में भाजपा निरंतर मजबूत हो रही है, पार्टी का विस्तार भी हो रहा है और साथ ही साथ कार्यकर्ताओं की सक्रियता भी बढ़ रही है। निश्चित रूप से भाजपा एक मजबूत विकल्प के रुप में पंजाब में उभरी है, और आने वाले चुनाव में इसका परिणाम भी दिखेगा। चुग ने कहा कि पंजाब की वर्तमान सरकार एक फेल मॉडल की सरकार है, कानून और व्यवस्था की स्थिती लचर हालत में है ऐसे में कोई व्यवास्यी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा, यहां तक कि आम आदमी भी डर के माहौल में है। भगवंत मान सरकार अपने चुनावी वायदों से पूरी तरह मुकर गई है, आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब जरुर देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें