Site icon Dainik Savera Times

पुड्डुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री रामचंद्रन का 94 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, स्टालिन ने जताया शोक

पुडुचेरी: द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता एवं पुड्डुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एम डी रामचंद्रन का रविवार रात निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। रामचंद्रन ने 1980-83 और 1991-92 तक पुड्डुचेरी में द्रमुक शासन का नेतृत्व किया था। इसके बाद वे 2002 से 2006 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे। स्टालिन ने कहा कि वे द्रमुक के पूर्व संगठन सचिव भी थे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में रामचंद्रन ने पुड्डुचेरी के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी उपाय शुरू किए थे।

Exit mobile version