Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपये मांगने के आरोप में असम पुलिस के चार जवान गिरफ्तार

September 3, 2023

रुपये मांगने के आरोप में असम पुलिस के चार जवान गिरफ्तार

गुवाहाटी: असम के बजाली जिले में चार पुलिसर्किमयों को अवैध रूप से पैसे मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सभी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। एक पुलिस उप अधीक्षक और दो उप-निरीक्षकों सहित बजाली पुलिस के सात र्किमयों के खिलाफ बृहस्पतिवार को अपराध जांच शाखा की ओर से दर्ज मामले के संबंध में यह गिरफ्तारियां की गई हैं।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए र्किमयों में भवानीपुर चौकी के प्रभारी, बजाली पुलिस अधीक्षक के दो चालक और बजाली के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) का एक निजी सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि अगस्त के पहले सप्ताह में ‘‘बजाली जिले के कुछ पुलिर्किमयों द्वारा पैसे की मांग किए जाने के संबंध में शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया था।’’

उन्होंने बताया कि ‘‘शिकायत प्रथम दृष्टया सही’’ पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया। बजाली के पुलिस अधीक्षक का भी तबादला कर दिया गया है।मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा था कि जनता के साथ र्दुव्‍यवहार करते पाए जाने वाले किसी भी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीजीपी को पूरा अधिकार दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें