कुरुक्षेत्र। बुजुर्गों के सम्मान और उनके अनुभवों को साझा करना चाहिए। ऐसा करने से बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। सभी को परिवार के बुजुर्गों के पास कुछ समय अवश्य देना चाहिए। उनका हालचाल जाने और सम्मान दें।
ये महानुभाव रहे मौजूद
ये शब्द सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने कहे। उन्होंने आज कवि, शायर, पूर्व आईजी डॉ. हरीश कुमार ‘लाड़ला’ की लिखी चार पुस्तकों के विमोचन किया। इस अवसर पर पूर्व डीजीपी डॉ. के.पी. सिंह, हरियाणा पुलिस शिकायत प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ. आर.सी. मिश्रा, विशिष्ट अतिथि कुवि कुलगुरू प्रो. सोमनाथ सचदेवा, विशिष्ट अतिथि बिजली विभाग के पूर्व एसई इंजि. एस.के. गोयल मौजूद रहे।
मौके पर कई पुस्तकों का विमोचन
इसके अलावा विशिष्ट अतिथि कविराज रामकुमार अलेवा के अलावा अन्य मौजिज व्यक्तियों ने पहुंचकर लाडले की पुस्तक गीता ज्ञान अमृतम्, तसव्वुर, अतिशयोक्ति और बिखरे मोती नई पुस्तकों का विधिवत विमोचन किया। इससे वे अब आम जनता के पढ़ने और ज्ञानार्जन के लिए उपलब्ध हैं। मुख्य अतिथि ने लाडले की नई पुस्तकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि यह पुस्तक आमजन में अच्छे संदेश देगी और निश्चित ही युवाओं को प्रेरित करेंगी।
पाठ्य में शामिल हों पुस्तकें
उन्होंने सुझाव दिया अगर ये पुस्तकें स्कूल, कॉलेजों में लगाई जाएं तो विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद सिद्ध होंगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज देखने में आ रहा है सड़क पर कोई दुर्घटना हो जाती है तो लोग वीडियो बनाने लगते हैं। इंसानियत खत्म होती जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करें।
डॉ. हरीश को कहा वटवृक्ष
डॉ. के.पी. सिंह ने कहा कि डॉ. हरीश कुमार लाड़ला को पिछले 15 सालों से जानता हूं। पांच साल इनके साथ जेल विभाग में नौकरी की है। जब इन्होंने लिखना शुरू किया तबसे इनकी यात्रा का सहयोगी रहा हूं। सबसे पहले कविता लिखकर मेरे पास आए थे और बोले सर इनको पढक़र अपनी टिपप्णी दीजिये और आज इनकी नई चार पुस्तकों का विमोचन देखकर मुझे बेहद खुशी हुई, जो अंकुर मैंने आज से 10-15 साले पहले उगता हुआ देखा था वह आज वट वृक्ष बन चुका है यह यात्रा लंबी रहेगी ऐसा मुझे अनुमान है।
समाज को जागृत करेंगी पुस्तकें – डॉ. मिश्रा
डॉ. आरसी मिश्रा कहा कि डॉ. हरीश कुमार ने मेरे साथ कार्य है। मैं उनकी क्षमता अच्छी तरह से समझता हूं। समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो लगातार अनवरत कार्य करते रहते हैं। ज्ञान अर्जित करते रहते हैं और ज्ञान को लगातार आगे बांटते भी रहते हैं। लाडले की नई पुस्तकें समाज को अच्छे संदेश जो समाज को जागृत करने का कार्य करेंगी।
Also Read : बड़ा फैसला : हरियाणा में अब 24 घंटे खुलेंगी मंडियां
Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू
Also Read : मौसम ले रहा करवट, बरतें सावधानी

