Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जौनपुर में मुठभेड़ में चार पशु तस्कर गिरफ्तार

May 1, 2023

जौनपुर में मुठभेड़ में चार पशु तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार गोवंश मुक्त कराने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक डा अजय पाल शर्मा ने सोमवार को बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस गश्ती दल ने मुफ्तीगंज से पसेवा जाने वाले लिंक रोड़ पर ग्राम सूचितपुर में एक पिकप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया मगर उस पर सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुये भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये जबकि दो अन्य को घेराबन्दी कर फिल्डक्राफ्ट का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशो के कब्जे से तमंचे और गोली बारुद बरामद किया गया। पिकप गाड़ी में लाद कर लिये जा रहे चार गोवंश मुक्त कराये गये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें