Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरेली में फैक्ट्री में आग लगने से चार मजदूरों की मौत, चार अन्य घायल

May 11, 2023

बरेली में फैक्ट्री में आग लगने से चार मजदूरों की मौत, चार अन्य घायल

बरेली : बरेली शहर से बीस किलोमीटर दूर फरीदपुर थाना क्षेत्र के जेड गांव के पास एक फैक्ट्री में बुधवार देर शाम लगी भीषण आग में चार मजदूरों की जान चली गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि भीषण आग के चलते गोदाम में काम कर रहे चार मजदूरों की जलकर मृत्यु हो गई। उनमें तीन की पहचान अनूप (25 साल), अरविंद कुमार मिश्रा (32 साल) और राकेश (27 साल) के रूप में हुई है। एक अन्ज़्य मृतक की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

गौरव सिंह ने बताया कि चार अन्य मजदूर पप्पू सिंह, बबलू, जितेंद्र और देशराज आग से गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी ने बताया कि घटना की तकनीकी जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के गोदाम में फोम के गद्दे, प्लास्टिक का फर्नीचर और फोम का अन्य सामान तैयार होता है। बुधवार देर शाम को शार्ट र्सिकट से वहां आग लग गई और तेजी से फैल गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और उन्हें आग पर काबू पाने में काफी समय लगा ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें